फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Municipal elections: 10 polling stations will be webcasted

निकाय चुनाव: 10 मतदान केंद्रों की होगी वेबकास्टिंग

Mon, 17 Apr 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: 10 polling stations will be webcasted
ज्ञानपुर। जिले में नगर निकाय चुनाव को पारदर्शी एवं निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन की ओर से हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। 98 मतदान केंद्रों में 10 की वेबकास्टिंग की जाएगी। इसके लिए केंद्रों का चयन किया जा रहा है वैसे इसमें अति संवेदनशील प्लस केंद्र शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले की सात नगर निकाय ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, खमरिया, नई बाजार, सुरियावां और घोसिया में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होना है। 17 अप्रैल से तीनों तहसीलों में नामांकन शुरू हो जाएगा। मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर तैयारी को अंतिम रूप देने में पुलिस और प्रशासनिक अफसर जुटे हैं। आयोग के निर्देश पर जिले के 10 मतदान केंद्रों को वेबकास्टिंग से जोड़ा जाएगा। इसकी मदद से वोटिंग के दिन यहां की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। इसमें भदोही, घोसिया, गोपीगंज और खमरिया के अधिकतर केंद्र शामिल है। वेबकास्टिंग से जुड़ने वाले मतदान केंद्रों पर जिले और आयोग के अफसर मतदान की सभी गतिविधियों को देख सकेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि वेबकास्टिंग के लिए मतदान केंद्रों का चयन कर लिया गया है। मतदान से पूर्व उसे जोड़ दिया जाएगा। जिससे उन केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। अति संवेदनशील प्लस और अति संवेदनशील केंद्र इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और प्रशासन हर तैयारी कर रहा है। जिससे चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed