{"_id":"579fa0d64f1c1b675d2b8f4f","slug":"muktinath-from-narayanpur-kotwa-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटवानारायणपुर से मुक्तिनाथ एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटवानारायणपुर से मुक्तिनाथ एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
कोटवा नारायणपुर चट्टी से मुक्तिनाथ एक्सप्रेस को रवाना करते पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी एवं सपा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया ग्रामीण बस सेवा के तहत सोमवार को कोटवानारायणपुर से मुक्तिनाथ एक्सप्रेस का शुभारंभ पूर्वमंत्री अंबिका चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। मुक्तिनाथ एक्सप्रेस कोटवानारायणपुर से लखनऊ तक जाएगी। इस बस को चलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
मुक्तिनाथ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने से पहले पूर्व कबीनामंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सपा द्वारा लोहिया ग्रामीण बस सेवा का संचालन कर गांव के लोगों को लखनऊ से जोड़ना है। इसी उद्देश्य के तहत मुक्तिनाथ एक्सप्रेस का संचालन कोटवानरारायणपुर से किया जा रहा है।
ताकि क्षेत्र के कोटवानारायणपुर, सिकंदरपुर, सरायकोटा, नसीरपुर मठ, रामगढ़, उजियार, सरयां, कुतुबपुर भरौली, दुलारपुर, एकौनी, मेडवरा आदि गांवों के लोग आसानी से जिला मुख्यालय के साथ ही लखनऊ तक की यात्रा कर सकें। यह बस कोटवानारायणपुर से सुबह सात बजे चलकर जिला मुख्यालय के बाद रसड़ा, मऊ, आजमगढ़ अकबरपुर, फैजाबाद होते हुए प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेगी। फिर बलिया से शाम पांच बजे कोटवानारायणपुर के लिए खुलेगी।
विज्ञापन
चौधरी ने क्षेत्र के लोगों की मांग पर जिला मुख्यालय से नरहीं, लक्ष्मणपुर, भरौली और कोटवानारायणपुर होते हुए वाराणसी तक बस चलवाने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता राजबली शाहनी और संचालन प्रभुदयाल निषाद ने किया।
इस मौके पर शैलेश चौधरी पप्पू, गणेश गुप्ता, कृष्णानंद राय, जिला पंचायत सदस्य संजय भारती, डा. ओम प्रकाश सिंह, रामबचन काका, शिवप्रसाद राय टेढू, राधा मोहन यादव, जमील अंसारी, प्रदीप यादव, जगदीश राय, रामाकांत राय, लल्लन निषाद, उपेंद्र, रामजी गुप्त, गोविंदजी गुप्ता, रोहिणी रमण पांडेय आदि रहे। कार्यक्रम से पहले पूर्व कबीनामंत्री अंबिका चौधरी ने बाबा मुक्तिनाथ का दर्शन-पूजन किया।