{"_id":"601adfcf8ebc3e4c670e877d","slug":"mp-virendra-singh-written-letter-to-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: सांसद वीरेंद्र सिंह सीएम योगी को लिखा पत्र, सेनानियों के नाम पर हो निर्माणाधीन संस्थान को करने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: सांसद वीरेंद्र सिंह सीएम योगी को लिखा पत्र, सेनानियों के नाम पर हो निर्माणाधीन संस्थान को करने की मांग
Wed, 03 Feb 2021 11:09 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह 'मस्त'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने क्षेत्र में बनने वाले संस्थाओं का नामकरण यहां के सेनानियों के नाम पर करने का आग्रह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किया है। उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर बताया कि सोनबरसा गांव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राधा मोहन सिंह व पंडित बालदेव उपाध्याय की जन्मभूमि है। यहां बनने वाले राजकीय महाविद्यालय का नाम सेनानी राधा मोहन सिंह राजकीय महाविद्यालय व बालिका इंटर कॉलेज का नाम पंडित बालदेव उपाध्याय बालिका इंटर कालेज किया जाए।
विज्ञापन
सांसद ने इब्राहिमाबाद में अवस्थित निर्माणाधीन राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का नाम द्वाबा के प्रथम विधायक इब्राहिमाबाद के रहने वाले दहारी धोबी के नाम से करने का आग्रह किया है। नौरंगा में बनने वाले राजकीय इंटर कालेज व शिवपुर घाट पर बनने वाले पक्का पुल का नाम ऐसे सेनानियों के नाम पर करने का आग्रह किया है, जिनके नाम पर अभी तक कोई संस्थान नहीं है।
विज्ञापन
सांसद मस्त ने स्पष्ट किया है कि जब कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे तो कुछ मार्गों का नामकरण सेनानियों के नाम पर उन्होंने किया था। आने वाली पीढ़ी सेनानियों के विषय में जानें, इसलिए संस्थानों का नाम सेनानियों के नाम पर किया जाना जरूरी है। सांसद ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने इस बाबत उचित कार्यवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन