{"_id":"67f953dbbf49a358eb038392","slug":"more-than-two-thousand-e-rickshaws-running-without-registration-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बिना पंजीकरण के चल रहे दो हजार से ज्यादा ई रिक्शा, विभागीय अभियान होगा तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बिना पंजीकरण के चल रहे दो हजार से ज्यादा ई रिक्शा, विभागीय अभियान होगा तेज
Fri, 11 Apr 2025 11:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:09 PM IST
सार
ई रिक्शा के संचालन को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। लेकिन अभियान के असर फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा अभी भी दो हजार से ज्यादा ऐसे वाहन हैं जो अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। इन पर भी जल्द ही कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
जिले में ई-रिक्शों का सत्यापन चल रहा है। यातायात विभाग व परिवन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर व ग्रामीण इलाकों में 13 हजार से अधिक ई रिक्शा चल रहे हैं। इनमें से दो हजार से अधिक ई रिक्शा बगैर पंजीकरण के चल रहे हैं। इनके कोई रूट भी तय नहीं हैं।
विज्ञापन
इस वजह से व्यस्ततम क्षेत्रों में हर समय इनका जमावड़ा लगा रहता है। भीड़ बढ़ने पर जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। आरटीओ कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल करीब 13 हजार ई रिक्शा पंजीकृत हैं। जिसमें दो हजार से अधिक बिना पंजीकरण के दौड़ रहे है।
विज्ञापन
पांच हजार ई रिक्शा शहर व आसपास के इलाकों में चल रहे हैं। जांच के दौरान आए दिन पकड़ने जाने पर विभाग सीज करता है। इसके बाद भी ई रिक्शा चालकों पर असर नहीं पड़ रहा है। इन दिनों यातायात व परिवहन विभाग विशेष अभियान के तहत सभी ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा चालकों का सत्यापन कर रहा है।
विज्ञापन