{"_id":"6871637515b5704c780df9e6","slug":"more-than-ten-thousand-devotees-performed-jalabhishek-in-more-than-200-shiva-temples-ballia-news-c-190-1-svns1008-143812-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 200 से ज्यादा शिवालयों में दस हजार से ज्यादा भक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 200 से ज्यादा शिवालयों में दस हजार से ज्यादा भक्तों ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन
बलिया। सावन महीने के पहले दिन शुक्रवार को नगर सहित ग्रामीण इलाकों के 200 से ज्यादा शिवमंदिरों में दस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर प्रार्थना की।
आलम यह रहा कि सुबह पांच बजे से ही मंदिरों पर श्रद्धालु पहंुचे लगे। जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर, मिड्ढी स्थित शिवमंदिर, बड़ी मठिया स्थित शिव मंदिर, छितौनी स्थित छितेश्वरनाथ मंदिर, ब्यासी स्थित हरिहर नाथ मंदिर, असेगा स्थित बाबा शोकहरण नाथ, अवनीनाथ सहित अन्य शिवमंदिरों पर सुबह से दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। शिवभक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक और पूजन किया। गंगाजल, धूप, दीप, अक्षत,बेलपत्र, मिष्ठान, चंदन आदि समर्पित कर आरती उतारी।
भोले के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। बेल्थरारोड: पवित्र सावन माह के प्रथम दिन शिव मंदिरों में दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
श्रद्धालु नर-नारियों ने भोले बाबा को बिल्व पत्र, पुष्प, भांग, धतूरा आदि विविध सामग्रियों से पूजन कर मंगल कामना की। इस दौरान मानस मंदिर, शिव चौक, बिचला पोखरा स्थित शिव मंदिर, बस स्टेशन के अलावा मठिया गुलौरा शिव मंदिर, तुर्तीपार, बेल्थराबाजार, पिपरौली आदि ग्राम्यांचलों के शिव मंदिरों पर भक्तों का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव के उद्घोष से वायुमंडल गूंज उठा।