फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   More than 9.60 lakh Ayushman cards have been issued so far.

Ballia News: अब तक 9.60 लाख से ज्यादा के बने आयुष्मान कार्ड

Sat, 13 Dec 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
More than 9.60 lakh Ayushman cards have been issued so far.
चितबड़ागांव। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चितबड़ागांव पर शुक्रवार को विशेष शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए गए। लखनऊ से आए आयुष्मान भारत योजना के राज्य महाप्रबंधक रविकांत सिंह की देखरेख में आयोजित इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना से लाभान्वित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. रविकांत सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गांव-गांव और शहरी क्षेत्रों में तैनात सरकारी तंत्र, जनप्रतिनिधियों, आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर–घर संपर्क कर अभियान चलाया जा रहा है। सूचीबद्ध लाभार्थियों और 70 प्लस आयु वर्ग के सभी पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शिविर में कुल 10 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

जिले में अब तक कुल 9,60,563 लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। वहीं 70 प्लस आयु वर्ग के 35,031 लाभार्थियों के कार्ड बनाए गए हैं। आयुष्मान कार्ड निर्माण के मामले में प्रदेश में बलिया 14वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। पात्र परिवारों के प्रत्येक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाना अनिवार्य है। जिला प्रशासन के अनुसार कई ऐसे लाभार्थी परिवार हैं, जिनमें किसी एक सदस्य का ही कार्ड बना है या कई सदस्यों के कार्ड अभी तक जारी नहीं हुए हैं।

जनपद में अब भी बड़ी संख्या में पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने शेष हैं।
इसी के साथ 70 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों का 100 प्रतिशत पंजीकरण कराना भी अत्यंत आवश्यक बताया गया है। योजना के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चितबड़ागांव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह, ग्राम पंचायत छाता ब्लॉक दुबहड़ में शिविर लगे। शत्रुघ्न ठाकुर, चन्द्रशेखर सिंह, अनुपम सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, मीनाक्षी आर्य, सुरेश कुमार मौर्या, विकास सिंह, डॉ. सुनील चन्द्र, अजय यादव, विनय कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed