{"_id":"6939cbf5ad826086cb0f499e","slug":"more-than-44000-people-in-sikandarpur-are-in-the-asd-category-ballia-news-c-190-1-bal1001-153631-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सिकंदरपुर में 44 हजार से ज्यादा लोग एएसडी श्रेणी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सिकंदरपुर में 44 हजार से ज्यादा लोग एएसडी श्रेणी में
विज्ञापन
सिकंदरपुर। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान 44,999 मतदाताओं को एएसडी श्रेणी (मृतक, शिफ्टेड व डबल प्रविष्टियां) में चिह्नित किया गया है।
यह कार्रवाई बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर सत्यापन, दस्तावेजों की जांच और पुराने अभिलेखों के परीक्षण के आधार पर की गई है। 82 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।
विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के प्रथम चरण का कार्य प्रशासन ने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। कुल 3,10,970 पंजीकृत मतदाताओं में 2,65,974 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन कार्य संपन्न हुआ है।
विज्ञापन
पुराने अभिलेखों में मौजूद त्रुटियों, दोहरी प्रविष्टियों और वर्षों से अपडेट न होने वाले रिकॉर्डों का मिलान कर उन्हें सुधारा जा रहा है। प्रथम चरण का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया गया है। शेष कार्यों को भी जल्द पूरा करने के लिए सभी बीएलओ और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।