फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   More than 1200 passengers arrived by Shramik Express

श्रमिक एक्सप्रेस से 1200 से अधिक पहुंचे यात्री

Wed, 06 May 2020 08:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
More than 1200 passengers arrived by Shramik Express
माडल रेलवे स्टेशन परिसर में कतारबद्ध होकर नाम पता दर्ज कराते गुजरात से आए श्रमिक। - फोटो : BALLIA
बलिया। बुधवार की सुबह श्रमिक एक्सप्रेस राजकोट से 1200 से अधिक लोगों को लेकर बलिया मॉडल रेलवे स्टेशन पर 8:10 बजे पहुंची। ट्रेन को सुबह सात बजे पहुंचना था, लेकिन 1 घंटा 10 मिनट देर से पहुंची। इस ट्रेन में जनपद के अलावा गाजीपुर, मऊ व देवरिया जिले के भी लोग रहे। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 64 लोग कोरोना संदिग्ध पाए गए। इसमें एक व्यक्ति को गंभीर देख जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

63 संदिग्ध लोगों को जयपुरिया स्कूल में क्वारंटीन किया गया। वहीं अन्य यात्रियों को घर पर 21 दिनों तक क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन व रेल महकमे द्वारा ट्रेन से उतरने के बाद कोई भी यात्री इधर-उधर न जाए इसके लिए सभी निकास द्वार पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बाहर से आए लोगों की जांच के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर स्वास्थ्य टीम लगाई गई थी। स्वास्थ्य टीम ने प्रत्येक यात्री की स्क्रीनिंग की। जिसमें 64 लोग कोरोना संदिग्ध पाए गए। इसमें गाजीपुर का एक व्यक्ति गंभीर पाया गया। जिसे प्रशासन ने जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। जबकि शेष 63 लोगों को बनरही स्थित जयपुरिया स्कूल में क्वारंटीन करवाया। वहीं अन्य यात्रियों को प्रशासन ने रोडवेज की बसों से जनपद समेत गाजीपुर व मऊ भेजवाया। सुरक्षा के मद्देनजर प्लेटफार्म नंबर एक पर दोनों तरफ काफी संख्या में पुलिस तैनात थी। माइक से भी बार-बार एनाउंस कर अनुरोध किया जा रहा था कि ट्रेन में बैठे लोग कहीं ना निकलें। इस दौरान प्रत्येक यात्रियों का नाम, पता व मोबाइल नंबर नोट किया गया। वही सभी यात्रियों को लंच पैकेट व बोतल का पानी देकर विदा किया गया। यात्रियों ने बताया कि हम लोगों को रेलवे से 725 रुपये का टिकट राजकोट से बलिया के लिए नि:शुल्क दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed