फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Monkey menace for three years; children living in fear; several people injured in attacks.

Ballia News: तीन साल से बंदरों का आतंक, दहशत में बच्चे, हमले में कई लोग हो चुके घायल

Thu, 03 Sep 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Monkey menace for three years; children living in fear; several people injured in attacks.
क्षेत्र के थम्हनपुरा गांव में पिछले तीन वर्षों से बंदरों के आतंक ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव में लाल मुंह वाले बंदरों का झुंड लगातार उत्पात मचा रहा है।
विज्ञापन

बंदरों के हमले में अब तक दर्जनों महिला, पुरुष और बच्चे घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीण भय के माहौल में जीवन गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव में बड़ी संख्या में बंदर घूमते रहते हैं। घर से बाहर निकलते ही कई बार अचानक लोगों पर हमला कर देते हैं। करीब दो माह पूर्व पिंकू दुबे, गिरजा देवी, जितेंद्र नाथ पांडेय और अवध बिहारी सिंह की पत्नी समेत कई लोगों को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरों के आतंक का आलम यह है कि ग्रामीण हाथ में डंडा लेकर ही घर से बाहर निकलने को मजबूर हैं।
कई लोग बच्चों को अकेले बाहर भेजने से भी डर रहे हैं। बंदरों को देखकर छोटे बच्चे सहम जाते हैं। कई बार डर के कारण बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के आतंक का असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। अभिभावक बच्चों को विद्यालय भेजने में डर रहे हैं।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से गांव में बंदरों को पकड़वाने और समस्या से स्थायी निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed