{"_id":"6aaeeb79be4a54bd6f04b07d","slug":"student-leaders-issue-a-stern-warning-meet-demands-within-seven-days-or-face-a-protest-ballia-news-c-190-1-svns1008-173209-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: छात्र नेताओं ने भरी हुंकार, सात दिन में मांगें पूरी करो, वरना आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: छात्र नेताओं ने भरी हुंकार, सात दिन में मांगें पूरी करो, वरना आंदोलन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति, टैबलेट वितरण सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी
बलिया। छात्र समस्याओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार को जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र नेताओं ने प्रदर्शन किया।
छात्र नेता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर छात्रवृत्ति की राशि दोगुनी करने, मोबाइल-टैबलेट वितरण शुरू कराने, युवाओं को रोजगार देने, किसानों और छात्रों का कर्ज माफ करने समेत कई मांगें उठाईं। साथ ही चेताया कि मांगें पूरी न होने पर तीन अक्तूबर को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के छात्र नेता अविनाश सिंह नंदन ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से छात्रों को मोबाइल और टैबलेट वितरित नहीं किए जा रहे हैं। दूसरी ओर हर वर्ष महाविद्यालयों की ओर से शुल्क में वृद्धि की जा रही है, जबकि छात्रवृत्ति की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से छात्रवृत्ति की राशि दोगुनी करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा लगातार हताश हो रहे हैं। सरकार को विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्येक विभाग में कम से कम पांच लाख नियुक्तियां पूरी करनी चाहिए।कुंवर सिंह पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश यादव मोती ने कहा कि जब बड़े पूंजीपतियों के अरबों रुपये के कर्ज माफ किए जा सकते हैं तो किसानों और छात्रों के कर्ज माफ करने पर भी सरकार को विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बाढ़ और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं से किसान आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। उनके बच्चे भी कर्ज लेकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। सतीश चंद्र कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष राहुल कुमार मिश्रा ने उत्तर प्रदेश में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की मांग की। छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार को छात्रों और युवाओं की समस्याओं पर तत्काल निर्णय लेना चाहिए। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो तीन अक्तूबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान हैप्पी सिंह, विपुल राय, कृष्णा गुप्ता, रामजी खरवार, मनीष तिवारी, प्रफुल्ल सिंह, प्रमोद वर्मा, अर्पित पाठक सहित दर्जनों छात्र मौजूद रहे।