{"_id":"6aaee89be35b5cfa2e00e0b4","slug":"a-need-for-the-spirit-and-patriotism-of-martyrs-like-abdul-hamid-subhashini-ballia-news-c-190-1-bal1001-173254-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद अब्दुल हमीद जैसे जज्बे और देशभक्ति की जरूरत: सुभाषिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद अब्दुल हमीद जैसे जज्बे और देशभक्ति की जरूरत: सुभाषिनी
विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र ग्राम सभा मधुबनी महंथ जी के मठिया प्रांगण में शनिवार को वीर शहीद अब्दुल हमीद का
- फोटो : 1
बैरिया। ग्राम सभा मधुबनी स्थित महंत जी की मठिया के प्रांगण में शनिवार को वीर शहीद अब्दुल हमीद का शहादत दिवस गौरव और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और विशिष्ट अतिथि बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद अब्दुल हमीद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
मुख्य अतिथि सुभाषिनी अली ने कहा कि देश को आज शहीद अब्दुल हमीद जैसे जज्बे और देशभक्ति की जरूरत है। शौर्य और वीरता की प्रतिमूर्ति अब्दुल हमीद ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देशवासियों के लिए प्रेरणा की मिसाल कायम की। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और नफरत की राजनीति से किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाएं परेशान हैं। युवाओं से नफरत की राजनीति से दूर रहकर देश में भाईचारा, एकता और देशप्रेम की भावना मजबूत करने की अपील की। विधायक जय प्रकाश अंचल ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद ने 1965 के युद्ध में पाकिस्तानी पैटन टैंकों को ध्वस्त कर देश की आन-बान-शान की रक्षा की थी। ऐसे वीर सपूत का सम्मान करना पूरे देश का कर्तव्य है।
इस मौके पर ग्राम प्रधान अरुण कुमार यादव, दिलीप सिंह, शकील खान, संतोष सिंह, रमेश सिंह, मोहम्मद रफीक, आरिफ खान, सिकंदर बादशाह, खजांची राय, पारस नाथ वर्मा, राकेश वर्मा, सरदार सिंह, मुनव्वर, आफताब आलम, मुमताज हुसैन सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, स्कूली बच्चे और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार त्रिलोकी जी ने की। संचालन विनायक मौर्य ने किया। आयोजक मोहम्मद इस्राइल ने सभी के प्रति आभार जताया।