फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Molestation of a teenager sleeping on the terrace in Ballia, case of molestation and POCSO Act against four

बलिया में छत पर सो रही किशोरी से छेड़खानी, चार के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट का केस

Thu, 22 Jul 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Molestation of a teenager sleeping on the terrace in Ballia, case of molestation and POCSO Act against four
बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में छत पर सो रही किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी करने की कोशिश की। लड़की के चाचा की तहरीर पर हल्दी पुलिस ने बुधवार की शाम चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

किशोरी के चाचा ने तहरीर में आरोप लगाया कि मेरी भतीजी मंगलवार की रात अपने छत पर सोयी थी। करीब तीन बजे भोर में गांव का युवक घर में घुस गया और छत पर सो रही किशोरी के मुंह में कपड़ा भरकर छेड़खानी करने लगा। आरोप है कि किशोरी के कपड़े भी फाड़ दिए। आवाज सुन कर पास सोए घर की अन्य महिलाओं ने चिल्लाते हुए उसे पकड़ना चाहा, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर छत से कूद कर भाग गया। वहीं जब घर के लोग उलाहना देने युवक के घर गए तो युवक के चाचा व अन्य सदस्य उन्हें मारने तथा गाली देने लगे। किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने युवक सहित चार लोगों के विरुद्ध छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed