फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Moharram start preparations for the deployment of magistrates

मोहर्रम की तैयारियां शुरू मजिस्ट्रेटों की तैनाती

Thu, 08 Oct 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 08 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Moharram start preparations for the deployment of magistrates
इस साल मोहर्रम चंद्र दर्शन के अनुसार 24 या 25 अक्तूबर को मनाया जाएगा। जुलूस के अखाड़ा में करतब दिखाने की परंपरा है, जिसे देखने के लिए काफी भीड़ इकट्ठा होती है। डीएम शरद कुमार सिंह ने मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं और मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन


बलिया नगर के लिए नगर मजिस्ट्रेट, तहसील बलिया, बांसडीह, रसड़ा, बैरिया, सिकंदरपुर और बेल्थरारोड के लिए यहीं के एसडीएम तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी उप जिला  मजिस्ट्रेट अपने-अपने तहसील क्षेत्र में गठित शांति समिति की बैठक अवश्य कर लें।
विज्ञापन


शांति समितियों के सदस्यों तथा विभिन्न मस्जिदों के मुतबल्ली/ इमाम की सहभागिता त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराना सुनिश्चित कराएं। साथ ही इनके मोबाइल फोन नंबरों की सूची भी साथ रखने को कहा गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने जुलूस के पहले तहसील क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति की समीक्षा करके आवश्यक जानकारी प्राप्त करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने-अपने थाना क्षेत्र के संवेदनशील/ अति संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखेंगे। शांति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने यह भी निर्देश दिया है कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों को संवेदनशीलता के दृष्टिगत पहले से ही चिह्नित कर भ्रमण करके देख लें।

यदि पूर्व का कोई विवाद हो या वर्तमान में कोई तथ्य प्रकाश में आया हो तो समय से उसका निस्तारण करा लिया जाए। संवेदनशील स्थलों पर कड़ी दृष्टि रखें। अपर जिला मजिस्ट्रेट को जनपद में शांति व्यवस्था के लिए इंचार्ज नियुक्त किया गया है।


मोहर्रम के दौरान अखाड़ा निकलने वाले मार्गों को भ्ाी प्रशासन को देखना होगा कि उनकी हालत क्या है। तार आदि अधिक लटके तो नहीं हैं, जो कि ताजिया निकालते समय परेश्ाानी का सबब बन सकते हैं। इसके अलावा सफाई पर भी ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed