फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Modern knowledge is also needed along with degree

Ballia News: डिग्री के साथ आधुनिक ज्ञान की भी आवश्यकता

Tue, 18 Apr 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Modern knowledge is also needed along with degree
जयप्रकाश नगर। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव जयप्रकाश नगर के दलजीत टोला में युवा संवाद कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने युवा पीढ़ी को उन्नति के कई मंत्र दिए। सिताबदियारा के 27 टोलों के युवा ने अपने प्रश्नों के साथ मौजूद थे। शिक्षा व रोजगार के साथ सिताबदियारा के विकास पर भी गहन चर्चा हुई।
विज्ञापन

हरिवंश ने कहा कि यह युग टेक्नोलॉजी का है। डिग्री हासिल करने से युवा उन्नति नहीं कर सकते। डिग्री के साथ आधुनिक ज्ञान की भी आवश्यकता है। आत्मनिर्भर बनने का प्रयास हर युवा को करना चाहिए। देश में अवसर की कमी नहीं है। हमारे जमाने में बहुत कम स्कूल हुआ करते थे।
विज्ञापन

पूरे सिताबदियारा में दो या तीन स्कूल थे, लेकिन उसमें से निकले छात्र आज किसी न किसी मुकाम पर हैं। अब बहुत कुछ बदल गया है विद्यालय की पर्याप्त संख्या में है, युवाओं के पास संसाधन भी हैं। अब उन्हें तय करना है कि वह जीवन में क्या करना चाहते हैं। यदि पढ़ाई में उनका मन नहीं लग रहा तो रोजगार के क्षेत्र में उतरना चाहिए। उन्होंने एक करियर सेंटर खोलने की भी बात कही। गांव के तब और अब के हालात पर भी विस्तृत प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह मस्त ने दलजीत टोला काली मंदिर परिसर में सत्संग भवन व रामलीला मंच के लिए 20 लाख रूपये देने की घोषणा की। सांसद ने कहा कि विकास की कड़ी से सिताबदियारा जुड़ चुका है। बीएसटी बंधा की सड़क बन रही है। महुली में पक्का पुल के निर्माण की स्वीकृति भी मिल चुकी है जो बलिया से आरा को जोड़ने का काम करेगा।
उन्होंने किसानों से अपील की कि सभी किसान खेती जरूर करें, प्राकृतिक खेती करने पर सरकार की ओर से अनुदान की भी व्यवस्था है। किसान मोटे अनाज की खेती पर भी जोड़ दें, उनके लिए फ्री में बीज की व्यवस्था में स्वयं कराऊंगा। मेडिकल कॉलेज निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम शुरू हो चुका है। जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय स्मारक लाला टोला में राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण होगा।

मोहन सिंह, प्रधान अशोक यादव, राम नरेश चौधरी, सिताबदियारा के पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान दशरथ यादव, समाजसेवी रामबाबू यादव, जैनेंद्र सिंह, शिव आधार सिंह, शिव नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। सुरेन्द्र सिंह पूर्व मुखिया ने लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed