{"_id":"57657c604f1c1b272a11bca7","slug":"mobilization-against-xen","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन के खिलाफ गोलबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन के खिलाफ गोलबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 18 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
नलकूप खंड दो के अधिशासी अभियंता के खिलाफ नारेबाजी करते विभागीय कर्मचारी।
अधिशासी अभियंता नलकूप खंड दो के खिलाफ चल रहे ट्यूबवेल टेक्निकल इंपलाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने धरना दूसरे दिन भी जारी रखा। शनिवार को विभाग के एक्सईएन के खिलाफ कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि स्थानांतरण होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष फूलन राय ने कहा कि कर्मचारी हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हम अपने मान-सम्मान की लड़ाई हम तब तक लड़ते रहेंगे जब तक कि अधिशासी अभियंता का स्थानांतरण नहीं कर दिया जाता है। कहा कि जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने हमें अपना समर्थन देना शुरू कर दिया है। हम अपने आंदोलन से किसी भी हालत में पीछे हटने वाले नहीं है।
अगर हममें फूट डालने की कोशिश की गई तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बृजेश कुमार सिंह, वेदप्रकाश पांडेय, अंजनी कुमार, अभय नारायण मिश्र, राजेश, राजेश्वर, गौरीशंकर, बैंकटेश कुमार, कमला राम, एजाज अहमद, रमेश सिंह, सोनापति राम आदि मौजूद रहे।