फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MLAs taking credit for SP's works, looting is being done

सपा के कार्यों का श्रेय ले रहे विधायक, की जा रही लूट-खसोट

Tue, 17 Aug 2021 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
MLAs taking credit for SP's works, looting is being done
लालगंज। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह की ओर से पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल पर लगाए गए आरोपों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जयप्रकाश अंचल ने भी वर्तमान विधायक पर कई आरोप लगाए हैं। सपा शासन में हुए कई कार्यों का श्रेय लेने का आरोप बैरिया विधायक पर लगाया है। कहा कि जिसके घर सीसे के हों, उसे दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने लालगंज में पत्रकारों से कहा कि वर्तमान सरकार सिर्फ जुमलों की है। काम सपा के शासन में पास हुए और भाजपा के विधायक मंच से अपना श्रेय ले रहे हैं। सपा सरकार में शिवपुर घाट पर पक्का पुल, सोनबरसा अस्पताल के लिए 27.5 करोड़ रुपए पास किए गए। 3.75 करोड़ रुपए रिलीज भी कर दिए गए, अभी तक इसे पूरा नहीं करा पाना ही वर्तमान सरकार की उपलब्धि है। बैरिया को नगर पंचायत, अग्निशमन केंद्र, कन्या इंटर कालेज सोनबरसा, सोनबरसा में मंडी की स्थापना, दीघार में सब स्टेशन आदि सपा के कार्यों का श्रेय बीजेपी विधायक ले रहे हैं। आरोप लगाया कि बीजेपी के जनप्रतिनिधि लूट खसोट में लगे हैं। दुबे छपरा में बंधे का पैसा हो या एनएच-31 की मरम्मत का पैसा हो। बीजेपी विधायक कोटेदार को पहले सस्पेंड करा रहे हैं। बाद में तीन लाख रुपए लेकर बहाल करा रहे हैं। आरोप लगाया कि लाल बालू और अवैध शराब का धंधा वर्तमान विधायक के संरक्षण में हो रहा है। दुबे छपरा में खाने के नाम पर लंगर चलाकर भी लूट किया जा रहा है। इसमें अधिकारी मिले हुए हैं। वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि जिन जगहों से वसूली का आरोप विधायक ने लगाया है, उन सब जगहों से वह स्वयं पैसे की वसूली करते हैं। मौके पर राजप्रताप यादव, स्वामीनाथ, वीरेंद्र यादव, किशुन पासवान, अमित तिवारी, रवि यादव, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed