फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MLA's protest for construction of Pipa bridge

Ballia News: पीपा पुल निर्माण के लिए विधायक का धरना

Tue, 28 Jan 2025 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
MLA's protest for construction of Pipa bridge
सिकंदरपुर। खरीद दरौली के मध्य घाघरा नदी पर पीपा पुल का निर्माण नहीं होने पर सपा विधायक मो.जियाउद्दीन रिजवी ने मंगलवार को समर्थकों के साथ खरीद घाट पर धरना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। इस पुल को नवंबर महीने में चालू हो जाना चाहिए था, लेकिन लोक निर्माण विभाग की पुल निर्माण में कोई रुचि नहीं है। निर्माण विभाग को स्लीपर खरीदने के लिए शासन से बहुत पहले एक करोड़ 66 लाख रुपये दिलवाए, लेकिन अभी तक टेंडर नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पुल निर्माण के लिए उन्होंने अनेक बार विभाग को पत्र लिख कर आग्रह किया। उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंप पुल निर्माण की मांग की लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। धरने को डॉ. मदन राय, रामजी यादव, प्रेम प्रकाश राय, नंदू चौहान, गणेश यादव लोहिया ने संबोधित किया। अध्यक्षता बलिराम यादव दीवान एवं संचालन त्रिलोकी यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


000

एक हफ्ते के अंदर चालू पुल
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पन्ना लाल यादव, एई शैलेंद्र कुमार व उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर रवि कुमार ने धरना स्थल पर लोगों को आश्वासन दिया कि शासन से 1 करोड़ 75 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। टेंडर हो चुका है। एक हफ्ते के अंदर प्लाटून पीपा पुल चालू कर दिया जाएगा। कटान के कारण खरीद की तरफ पक्का पुल के निर्माण में बाधा आ गई थी। इस फिर मॉडल स्टडी के लिए रुड़की भेजा गया था। इसमें 9 पिलर बढ़ाए गए हैं, लेकिन पक्का पुल कटान की जद में न पड़े, इसके लिए एप्रोच मार्ग के दोनों तरफ 2 किलोमीटर बांध बनाने के लिए एस्टीमेट भेजा गया है। शासन से इसकी स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed