{"_id":"684444e29c5a646c55064262","slug":"mla-sangram-singh-s-statement-said-sp-will-give-ticket-to-ansari-family-in-by-election-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विधायक संग्राम सिंह का बयान, बोले उपचुनाव में सपा देगी अंसारी परिवार को टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विधायक संग्राम सिंह का बयान, बोले उपचुनाव में सपा देगी अंसारी परिवार को टिकट
Sat, 07 Jun 2025 07:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 07 Jun 2025 07:47 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी से विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि सपा उपचुनाव में अंसारी परिवार को टिकट देगी। बोले कि अंसारी परिवार का सदस्य ही सपा के टिकट पर विधायक बनेगा।
विज्ञापन
अंसारी परिवार को टिकट देने का एलान
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
फेफना से सपा के विधायक और जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि मऊ में उपचुनाव हुआ तो फिर सपा के टिकट पर अंसारी परिवार का सदस्य ही विधायक बनेगा और सीट सपा की झोली में जाएगी।
विज्ञापन
सपा विधायक ने कहा कि भाजपा की चले तो विपक्ष के सारे विधायकों की सदस्यता रद्द करा दें।
कहा कि सरकार ने दुर्भावना से ग्रस्त होकर अनन-फानन में रविवार रात में दफ्तर खोलकर अब्बास अंसारी की विधायकी रद्द करने का आदेश जारी कराया है। सपा विधायक यहीं नहीं रुकें और कहा कि भले अब्बास की विधायकी चली गई है, लेकिन फिर उसी परिवार से विधायक बनेगा।
विज्ञापन
कहा कि अब्बास के परिवार का देशभक्ति का पुराना इतिहास है, आजादी की लड़ाई से लगायत वर्तमान हालत तक परिवार के लोगों ने समाज हित में बढ़ चकर भाग लिया है। भाजपा चाहकर भी अंसारी परिवार का कुछ नहीं कर सकती है।
विज्ञापन