फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MLA returned without meeting committee members

समिति के लोगों से मिले बगैर लौटे विधायक

Sun, 06 Oct 2019 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
MLA returned without meeting committee members
नगरा। ताड़ीबड़ागांव स्थित दुर्गा पूजन समिति के पदाधिकारियों से मिलने के लिए रविवार को पहुंचे बेल्थरारोड विधायक समिति के लोगों में रोष देख उनसे मिले बगैर ही लौट गए। विधायक के जाने के बाद पुलिस ने पहुंचकर सम्मानित लोगों के साथ बैठक कर मामले को शांत कराने की पहल की।
विज्ञापन

क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव में बाजार स्थल पर दुर्गा पूजन समिति के लोगों ने पूजा पंडाल में विधायक धनंजय कन्नौजिया के प्रवेश निषेध का बोर्ड लगा दिया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। समिति के लोगों का कहना था कि विधायक ने इंटरलाकिंग और स्ट्रीट लाइट लगवाने का वादा किया था जो पूरा नहीं किया। इस मामले के बाद विधायक शनिवार की शाम ताड़ीबड़ागांव चट्टी पर पहुंचे। विधायक के लोगों ने पंडाल में पहुंचकर बताया कि विधायक समिति के लोगों से बात करना चाहते हैं लेकिन समिति के सदस्य तैयार नहीं हुए। करीब एक घंटे तक चट्टी पर रुकने के बाद और समिति के लोगों के आक्रोश को देख विधायक दुर्गा पंडाल में नहीं गए। अंतत: विधायक को समिति के लोगों से मिले बगैर ही वापस लौटना पड़ा। उनके जाने के बाद सीओ रसड़ा केपी सिंह व एसएचओ नगरा यादवेंद्र पांडेय ताड़ीबड़ागांव पहुंचे और नगरा ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह, पूर्व प्रधान श्याम नारायन सिंह, पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार सिंह, समिति के अध्यक्ष राजीव सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता से बातचीत कर मामले को शांत कराया। बावजूद इसके ताड़ीबड़ागांव के लोगों में अभी भी विधायक के प्रति आक्रोश है। बेल्थरारोड विधायक धनन्जय कन्नौजिया ने बताया कि समिति के सदस्यों की मांग जायज है। कार्य प्रस्तावित है, इंटरलॉकिंग के साथ साथ स्ट्रीट लाइट व आरओ प्लांट भी वहां लगाया जाएगा। ताड़ीबड़ागांव मैं गया था वहां के लोगों से बात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed