फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MLA Ketki Singh who reached the Bhojpur conference

Ballia News: भोजपुरी सम्मेलन में पहुंची विधायक केतकी सिंह ने बताया भाषा का महत्व, बोली सबसे मीठी भाषा

Sun, 13 Apr 2025 06:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 13 Apr 2025 06:33 PM IST
सार

बांसडीह से विधायक केतकी सिंह भोजपुरी सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंची। इस दौरान इन्होंने भोजपुरी समाज का सम्मान करते हुए कहा कि भोजपुरी माटी के लाल इतिहास पढ़ना ही नहीं लिखना भी जानते हैं। कहा कि ये दुनियां की सबसे मीठी भाषा है।
 

विज्ञापन
MLA Ketki Singh who reached the Bhojpur conference
भोजपरी सम्मेलन में पहुंची विधायक केतकी सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में आयोजित दो दिवसीय 12वें विश्व भोजपुरी सम्मेलन 12 और 13 अप्रैल को पूर्वांचल एकता मंच की ओर से हुआ। बतौर विशिष्ट अतिथि बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक केतकी सिंह ने भोजपुरी को दुनिया की सबसे मीठी भाषा बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा उत्तर प्रदेश के पूर्वाचल, बिहार नौ जिलों के साथ नेपाल, मारिशस आदि देशों में बोली जाती है। उन्होंने कहा कि दुनिया का ऐसा कोई देश नहीं जहां भोजपुरिया लोग नहीं है। हमें अपनी मातृ भाषा पर गर्व है।
विज्ञापन


भोजपुरी माटी में ही मंगल पांडेय, चित्तू पांडेय, वीर कुंवर सिंह, जयप्रकाश नारायण, चन्द्रशेखर, हजारी प्रसाद द्विवेदी, परशुराम चतुर्वेदी जैसे लोगों ने देश को एक नई दिशा देने का काम किया। भोजपुरी माटी के लाल इतिहास पढ़ना ही नहीं, इतिहास लिखना जानते हैं। भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में जोड़ने की पुरजोर बात उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल एकता मंच के संयोजक शिवजी सिंह ने केतकी सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मेलन में पूर्व सांसद महावल मिश्रा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अश्वनी चौबे, संजीव सिंह, राजेश दयाल, मुकेश सिह, जयराम सिंह, प्रशांत, वीणा वादिनी चौबे, डा. मनीष सिंह आदि लोगों ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed