फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MLA adopted CHC Sikanderpur

सीएचसी सिकंदरपुर को विधायक ने लिया गोद

Sat, 12 Jun 2021 08:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
MLA adopted CHC Sikanderpur
सिकंदरपुर। विस क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सुझाव पर कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेने की घोषणा की है। विधायक ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत भी करा दिया है। विधायक निधि से करीब 8.10 लाख रुपये खर्च कर इस चिकित्सालय को कोरोना संक्रमण के किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए 30 बेड को सेंट्रल ऑक्सीजन पाइप लाइन से जोड़ने की योजना है। इसके साथ ही पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बताया कि कोरोना संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए इसे अत्याधुनिक रूप दिया जा रहा है ताकि लोंगो को कोई दिक्कत न हो। बताया कि इसकी पूरी जानकारी जिलाधिकारी व सीएमओ को दे दी गई है। कहा कि क्षेत्रीय जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है। इसके लिए इस चिकित्सालय का विधायक निधि से कायाकल्प भी कराया जाएगा। उक्त हॉस्पिटल को सुविधा सम्पन्न व आधुनिक बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed