{"_id":"5ec2a0d88ebc3e90921498aa","slug":"missing-young-man-found-dead-body-hanging-from-tree-ballia-news-vns5255329177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबूल के पेड़ लटका मिला युवक शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबूल के पेड़ लटका मिला युवक शव
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में सोमवार की सुबह पेड़ से लटकता युवक का शव पाया गया। घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। युवक रविवार की शाम से घर से लापता था।
थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी जुल्फिकार उर्फ सिद्धू (22) पुत्र मुख्तार खां रविवार की शाम से ही घर से निकला था। परिवार के लोगों ने उसे तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर बबूल के पेड़ से उसका लटकता शव पाया गया। ग्रामीणों ने शव देख कर इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। घटना की जानकारी होने के बाद गांव के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि जुल्फिकार उर्फ सिद्धू मानसिक रूप से विक्षिप्त था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-
खेत में मिला युवक का शव
बेल्थरारोड/चौकियामोड़ । उभांव थाना क्षेत्र के मुजौना गांव निवासी एक युवक का शव सोमवार की सुबह गांव के मौजा चंदन पट्टी ढाले के सामने खेत में पाया गया। मुजौना ग्राम निवासी गुड्डू राजभर (35) पुत्र तुलसी राजभर आर्केस्ट्रा में काम करता था। वह रविवार को घर से निकला था। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। इस बीच सोमवार की सुबह मुजौना गांव जा रहे लोगों ने मौजा चंदन पट्टी ढाले के पास खेत में पड़े युवक के शव को देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते है जिससे पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप कर दिया गया।