फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Missing dancer's body found on river bank

Ballia News: नदी किनारे मिला लापता नर्तकी का शव

Thu, 22 May 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Missing dancer's body found on river bank
बेल्थरारोड/चौकिया मोड़। उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर स्थित सरयू नदी के तट के पास बृहस्पतिवार को सुबह एक युवती का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

शिनाख्त के प्रयास की तो पता चला कि शव पं बंगाल के 56 टोली गंगे रोड चारू मार्केट कोलकाता निवासी सुजाता सेनापति (27) का है। ऑर्केस्ट्रा में नर्तकी थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह हल्दीरामपुर घाट के पास युवती का शव ग्रामीणों ने देखा। पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची। एसएचओ आरपी सिंह ने बताया कि आसपास के इलाकों में पूछताछ की गई। पहचान सुजाता सेनापति (27) के रूप में हुई। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव निवासी मुकेश राजभर ने बताया कि सुजाता पहले इशार कोदई निवासी मुकेश के साथ माल्दह चट्टी पर किराए के कमरे में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ महीने पहले इशार कोदई के मुकेश की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद से वह मेरे साथ रहने लगी। ऑर्केस्ट्रा में नर्तकी का काम करती थी। बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई थी। इससे वह कमरे से चली गई। जब कुछ देर बाद तक नहीं लौटी तो ढूंढना शुरू किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

माल्दह पुलिस चौकी पर इसकी जानकारी दी थी। बृहस्पतिवार को रामपुर घाट पर शव मिलने की जानकारी मिली तो पहुंचकर शिनाख्त की। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed