फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   misdeed on pretext of getting installment of PM Awas in ballia FIR on 8 including three DUDA employees

बलिया में दुष्कर्म के 2 केस : महिला ने डूडा कर्मियों समेत 8 के खिलाफ दर्ज कराया FIR, किशोरी की मां ने दी तहरीर

Fri, 23 Aug 2024 05:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 23 Aug 2024 05:39 PM IST
सार

Ballia News: बलिया में दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। पहले मामला सदर कोतवाली का है और दूसरा उभांव थाने का। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। सदर कोतवाली की रहने वाली पीड़िता ने डूडा कर्मियों सहित आठ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
misdeed on pretext of getting installment of PM Awas in ballia FIR on 8 including three DUDA employees
दोनों मामलों की जांच में जुटी बलिया पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के सदर कोतवाली निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने डूडा के तीन कर्मचारियों सहित आठ पर सामूहिक दुष्कर्म सहित कई मामलों में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत वह मकान बनवा रही थी। आठ दिसंबर 2023 को डूडा के कर्मचारी विनोद सिंह, अश्वनी वर्मा, विनय गौतम, नन्दलाल वर्मा निवासी गोपालपुर, पूर्व सभासद प्रतिनिधि राजकुमार निवासी काजीपुरा, राज मिस्त्री अजय यादव निवासी मिश्र नेवरी घर आए। 
विज्ञापन


अकेला पाकर नहाते समय मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। योजना के तहत दूसरी किस्त 1.50 लाख रुपये दिलाने का झांसा देकर पांच अप्रैल को आरोपियों ने अजय यादव को मेरे घर भेजकर आधार कार्ड, बैंक पासबुक के साथ मुझे डूडा कार्यालय बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विनय गौतम और अन्य बोलेरो में बैठाकर डूडा कार्यालय आजमगढ़ ले गए। यहां से झांसा देकर पांडेयपुर वाराणसी के रास्ते गाजीपुर घाट के पास रात में मेरा अश्लील वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन अश्लील वीडियो और फोटो मेरे पति के व्हाट्सएप व सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

उक्त आरोपी सामूहिक दुष्कर्म वाला वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। इस बाबत कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर 12 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

ननिहाल में रहने वाले युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म
उभांव पुलिस ने कस्बा निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए बलिया भेज दिया। एसपी ने मौका मुआयना कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कस्बा निवासी किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि छोटी पुत्री की ड्रेसिंग कराने के लिए अस्पताल लेकर गई थी। अस्पताल से वापस घर आने पर देखा कि 13 वर्षीय बड़ी पुत्री को ननिहाल में रहने वाले युवक अपनी छत से दीवार पार कराकर मेरी छत पर भेज रहा था।

पुत्री से पूछने पर उसने बताया कि आरोपी युवक ने अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया। एसपी विक्रांतवीर ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की।

दुष्कर्म के मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज
उभांव पुलिस ने नगर के एक वार्ड निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए बलिया भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ने मौका मुआयना किया।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में उल्लेख किया कि वह अपनी पुत्री को लेकर अस्पताल गई थी। जब दोपहर में वह अस्पताल से आई तो देखा कि बड़ी पुत्री (13 वर्ष) को वार्ड में ही अपने ननिहाल में रहने वाला युवक अपनी छत से मेरी छत पर भेज रहा था। 

पुत्री से पूछने पर उसने बताया कि युवक ने अपने घर लेजाकर दुष्कर्म दिया। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया। एसपी विक्रांत वीर ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed