फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   miscreants stabbed and injured hotel manager and employees in Ballia

Ballia News: होटल में शराब पीने से मना करने पर आग बबूला हुए दबंग, चाकू मारकर मैनेजर सहित तीन को किया घायल

Sun, 10 Aug 2025 06:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 10 Aug 2025 06:03 PM IST
सार

Ballia News: बलिया में होटल में शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने चाकू मारकर मैनेजर और कर्मचारी सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। एक बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
miscreants stabbed and injured hotel manager and employees in Ballia
Crime - फोटो : Freepik

विस्तार

बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज स्थित एक होटल में शनिवार की रात शराब पीने के लिए कमरा न देने से नाराज सात से अधिक बदमाशों ने मैनेजर तथा कर्मचारी पर हमला कर दिया। मारपीट और चाकूबाजी की घटना में मैनेजर संतोष मित्रा, कर्मचारी राजेन्द्र प्रसाद व अरविंद कुमार घायल हो गए। 

विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने मैनेजर संतोष मित्रा की हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुशील कुमार दूबे ने बताया कि होटल में देर रात सात से ज्यादा संख्या में युवक पहुंचे। उन्होंने कर्मचारी से एक रूम खोलने को कहा। उसने रूम देने से मना कर दिया। इसको लेकर युवक ने गाली गलौज करने लगे, तबतक मैनेजर ने बीच बचाव करना चाहा। लेकिन दबंग युवक मारपीट करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी पुलिस का एक्शन: लॉटरी के अड्डे पर छापेमारी कर संचालक समेत नौ को किया गिरफ्तार, पढ़ें- क्राइम की खबरें

इस बीच चाकू से मैनेजर, कर्मचारी सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी बदमाश मौके से भाग निकले। एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed