फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   miscreants fire on medical operator in ballia

Ballia News: बदमाशों ने मेडिकल संचालक पर चलाई गोली, बचाव में भागते समय बाइक पलटने से युवक घायल

Thu, 23 May 2024 12:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 23 May 2024 12:40 PM IST
सार

बलिया जिले में एक मेडिकल संचालक पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग झोंक दी। भागने के चक्कर में मेडिकल संचालक की बाइक अनियंत्रित होने से पलट गई, जिससे वह घायल हो गया।  

विज्ञापन
miscreants fire on medical operator in ballia
Ballia News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के उभांव थाना के पिपरौली एकसार के समीप मेडिकल संचालक पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायर कर दिया। मेडिकल संचालक बाल-बाल बचे, लेकिन भागने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली व चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ आते देख बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी बिपिन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जांच पड़ताल के बाद मौके से खाली खोखा बरामद किया। 

विज्ञापन


यह है मामला
पिआपरौली बड़ागांव निवासी राहुल गोंड सीयर सीएचसी के पास मेडिकल स्टोर चलाते हैं। रोज की तरह बुधवार की रात 10 बजे मेडीकल स्टोर बंद कर घर जा रहे थे। नहर के नीचे उतर ही रहे थे कि पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने गाली देते हुए फायर कर दिया। यह देख राहुल बाइक को सड़क के नीचे उतार दिए, गड्ढे में जाने के बाद बदमाशों ने दूसरा राउंड भी फायर किया, लेकिन वे बाल -बाल बच गए। 
विज्ञापन


भागने के दौरान राहुल की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उनकी कमर पर चोट लग गई। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग राहुल के पास पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सूचना देने के साथ ही इलाज के लिए राहुल को जिला अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि अंधेरा होने के कारण बदमाशों को नहीं पहचाना, लेकिन हमले के पीछे चेयरमैन व एक दैनिक अखबार के पत्रकार व मेडिकल संचालक का हाथ होने की आशंका है। पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed