{"_id":"685e20e38559591fd30f017c","slug":"miscreant-arrested-after-shot-in-police-encounter-in-ballia-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia Crime: बाइक से भार रहे बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, फायरिंग में आरोपी को लगी गोली; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia Crime: बाइक से भार रहे बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, फायरिंग में आरोपी को लगी गोली; गिरफ्तार
Fri, 27 Jun 2025 10:13 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 27 Jun 2025 10:13 AM IST
सार
Ballia News: बलिया पुलिस की चेकिंग के दौरान बाइक सवार भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले के रेवती थाना के देवपुर रेगुलेटर पर बृहस्पतिवार की रात में वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध रोकने पर मुड़िकटवा पुल की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पकड़ने के लिए पीछा किया तो बाइक सवार पुलिस से खुद को घिरता देख जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
बदमाश के पैर में लगी गोली
पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई तो संदिग्ध मोटर साइकिल चालक के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल चालक को पुलिस हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
गो- हत्या का आरोपी है बदमाश
पूछताछ के क्रम में बदमाश की पहचान विशाल यादव उर्फ नेता यादव निवासी करम्मरपुर थाना खेजुरी के रूप में हुई। उस पर रेवती थाना में गो हत्या का मुकदमा दर्ज है, जिसमें वांछित है। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मोटर साइकिल चोरी की है और इसी से बिहार निकलने की फिराक में था। तलाशी के दौरान बदमाश के पास से एक तमंचा व कारतूस और एक बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने कहा कि जिले में अपराध को रोकधाम को लेकर रेवती पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक सवार पुलिस के रोकने पर भागने लगा, पुलिस जवानों ने पीछा किया तो फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक चालक के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में पता चला कि बदमाश पर गो- हत्या का मुकदमा दर्ज है।