फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minor daughter raped, arrested while fleeing to Bihar

Ballia News: नाबालिग पुत्री से किया दुष्कर्म, बिहार भागते समय हुआ गिरफ्तार

Mon, 01 Jul 2024 06:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Minor daughter raped, arrested while fleeing to Bihar
बैरिया। एक पिता ने अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ तीन महीने तक दुष्कर्म किया। इसका खुलासा तब हुआ जब बेटी ने मां को पूरी घटना बताई। पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी बैरिया थाने में शनिवार की रात दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिता को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। वह बिहार भागने की फिराक में था।
विज्ञापन

घटना बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दियर चौकी अंतर्गत एक गांव की है। गांव निवासी शराबी पिता 13 वर्षीय पुत्री को डरा-धमका कर लगातार तीन महीने तक दुष्कर्म करता रहा। डर के मारे बेटी अपना मुंह बंद रखती थी। लेकिन पिता की हरकतों से परेशान बेटी ने शनिवार को पूरी घटना अपनी मां को बताई। मां ने जब पूरी घटना सुनी तो वह सन्न रह गई। इसके बाद वह बेटी के साथ थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी। बैरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास से रविवार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह ट्रेन पड़कर बिहार भगाने के प्रयास में था।
विज्ञापन

-------------------
कोटेदार पर छेड़खानी का आरोप
विशुनपुरा। नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव के कोटेदार पर महिला के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि शिकायत करने गए पति की भी आरोपी ने पिटाई कर दी। घटना 25 जून की बताई जा रही है। कोटेदार महिला का नंबर कहीं से पा गया। इसके बाद अश्लील मेसेज भेजने लगा। फिर महिला को ब्लैकमेल कर नगरा स्थित एक लाइब्रेरी पर बुलाकर छेड़खानी की। शनिवार की शाम पीड़िता व उसके पति ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की। सीओ मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed