{"_id":"61af6e896dc3290e405e220b","slug":"minister-upendra-tiwari-said-not-only-in-mathura-disputed-shrines-across-the-country-will-be-resolved","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा ही नहीं देशभर में विवादित धर्मस्थलों का होगा समाधान : मंत्री उपेंद्र तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा ही नहीं देशभर में विवादित धर्मस्थलों का होगा समाधान : मंत्री उपेंद्र तिवारी
Tue, 07 Dec 2021 07:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 07 Dec 2021 07:54 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज व खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी कहा कि मथुरा कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का निर्माण वहीं कराया जाएगा, जहां भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
उपेंद्र तिवारी, राज्यमंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में विधान सभा चुनाव करीब आते ही मथुरा का मुद्दा गरमाने लगा है। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मथुरा मुद्दे पर विवादास्पद टिप्पणी के बाद अब जिले के फेफना विधानसभा से विधायक और प्रदेश सरकार के पंचायती राज व खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी भी इस दौड़ शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते में उन्होंने इशारों-इशारों में मथुरा में भी अयोध्या का इतिहास दोहराने की बात कही। राज्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में मंदिर मुद्दे का समाधान होते ही काशी में खुद ही समस्या का समाधान हो गया।
विज्ञापन
वहीं, मथुरा ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश व देश में जहां-जहां समस्या होगी, उनका समाधान करना हमारे शीर्ष नेतृत्व की जिम्मेदारी है। कहा कि मथुरा कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का निर्माण वहीं कराया जाएगा, जहां भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था।
विज्ञापन