फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mini Goonda Act against 60 people and Goonda Act against seven

Ballia News: 60 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा और सात के खिलाफ गुंडा एक्ट

Wed, 10 Apr 2024 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mini Goonda Act against 60 people and Goonda Act against seven
उभांव पुलिस ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एहतियाती कार्रवाई तेज कर दी है। इसके लिए चुनाव में खलल डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर उपद्रवी तत्वों को चिन्हित करते हुए 60 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा और सात के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। चुनाव में विशेष सतर्कता को लेकर चार व्यक्तियों को अवैध तमंचा और चाकू के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत चालान किया गया। वहीं, थाना क्षेत्र के 407 लाइसेंसी हथियारों में 211 हथियार जमा कराए जा चुके हैं। साथ ही 14 लोगों के खिलाफ शराब तस्करी का केस दर्ज किया गया। इसके अलावा 19 सौ लोगों को पाबंद और 204 लोगों को विभिन्न विवादों को लेकर शांतिभंग की आशंका में निरुद्ध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed