फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Millions of fish died due to toxic matter

विषाक्त पदार्थ से लाखों की मछलियां मरी

Thu, 08 Oct 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Millions of fish died due to toxic matter
गड़वार। थाना क्षेत्र के कनैला गांव के तालाब (नवका पोखरा) में अज्ञात व्यक्ति द्वारा विषाक्त पदार्थ डाल देने के कारण करीब लाखों रुपए मूल्य की मछलियां मर गयी। कनैला गांव में मुन्ना बिंद को ग्राम पंचायत द्वारा एक तालाब जो नवका पोखरा के नाम से जाना जाता है उसका 10 वर्ष के लिए पट्टा किया गया है। जिसमें मुन्ना बिंद सिल्वर,रोहू,ग्रास आदि विभिन्न प्रजातियों की मछलियों का पालन किया था। गुरुवार की सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए जा रहे थे तो उन्हें तालाब से बदबू आना महसूस हुआ। जब पास जाकर देखा तो तालाब में मछलियां मर कर उतरा गई थी। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा तालाब के मालिक के घर जाकर दी गई। तालाब के मालिक के बड़े भाई अवधेश बिंद ने आरोप लगाया कि तालाब में करीब सात कुंतल मछलियां किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा विषाक्त पदार्थ डाल देने के कारण मर गई हैं। जिनका मूल्य लाखों रुपये है। पीड़ित ने घटना की सूचना मत्स्य विभाग व थाना गड़वार को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed