फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mercury rolled, cold winds shiver

पारा लुढ़का, सर्द हवाओं ने कंपाया

Mon, 08 Jan 2018 11:24 PM IST
ballia
ballia Updated Mon, 08 Jan 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mercury rolled, cold winds shiver
विकास भवन परिसर में अलाव पर हाथ सेंकते कर्मचारी। - फोटो : ballia
जिले में पारा लुढ़क  जाने से सर्द हवाओं ने जनपदवासियों को कंपा कर रख दिया। न्यूनतम पारा गिर कर पांच डिग्री सेल्सियस पर आ गया। ऐसे में लोग बेहाल हो उठे। सुबह दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। जिससे वाहन लाइट जलाकर सड़कों पर रेंगते रहे। हालांकि दोपहर में हल्की धूप निकली लेकिन वह भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। बाजारों में शाम होते ही सन्नाटा पसर गया। अलाव जला कर लोग अपने को गर्म करते रहे। उधर, ठंड के चलते ट्रेनों के विलंबित होने के सिलसिला जारी है। ऐसे में यात्री परेशान होते रहे।
विज्ञापन


  जनपद में पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खासकर गरीब और असहाय तबका सड़क किनारे अपनी झोपड़ी में किसी तरह गुजर बसर कर रहे हैं। तापमान में भी लगातार गिरावट हो रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जबकि अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दूसरी ओर कोहरे का प्रकोप बढ़ने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सोमवार को सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर लाइट जलाकर गाड़ियां चल रही थीं। सर्द हवाओं से दिनभर मौसम में गलन बरकरार रही। ठंड के मद्देनजर प्रमुख स्थानों पर अलाव नहीं   जलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका और नगर पंचायत की तरफ से अलाव तो जलवाया जा रहा है लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहा है। अभी भी शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव नहीं जलने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


रसड़ाः कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर सुलुई गांव में सोमवार की सुबह ठंड लगने से 9 माह के एक बच्चे की मौत हो गई। घूरा धोबी अपने बच्चे समेत सपरिवार झोपडी में सोए हुए थे। सुबह परिजनों की नींद खुली तो                 परिजनों ने देखा कि उसका नौ माह बच्चे ने ठण्ड के कारण दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed