{"_id":"68dc1cab5f171987240d684f","slug":"memorandum-submitted-to-the-station-master-ballia-news-c-190-1-bal1001-149378-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव समेत विभिन्न मांगों को लेकर 10 सितंबर 2024 को हुए समझौते को लागू करने की मांग करते हुए क्षेत्रीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा।
चेताया कि यदि शीघ्र समझौते को लागू नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के संयोजक जनार्दन सिंह ने कहा कि 10 सितंबर 2024 को सारनाथ एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस, सद्भावना या कामायनी एक्सप्रेस के ठहराव, रेलवे क्राॅसिंग पर उपरिगामी सेतु का निर्माण, टिकट खिड़की, आरक्षण खिड़की एवं यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण स्टेशन से बाहर बनाने पर सहमति बनी थी।
बावजूद इसके अभी तक समझौते को लागू नहीं किया गया। अब हमारे सब्र का बांध टूट रहा है। यदि यथा शीघ्र समझौते को लागू नहीं किया गया तो पुन: आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभुनाथ पहलवान, राजेश गुप्त, हरिशंकर कन्नौजिया, उमरावती देवी, शिवाजी, मथुरा प्रसाद आदि मौजूद रहे।