{"_id":"68482d3ac595937ada068b0c","slug":"meghalaya-police-took-sonam-via-buxar-bihar-police-provided-security-escort-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सोनम को बक्सर के रास्ते ले गई मेघालय पुलिस, बिहार पुलिस ने दिया सुरक्षा एस्कॉर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सोनम को बक्सर के रास्ते ले गई मेघालय पुलिस, बिहार पुलिस ने दिया सुरक्षा एस्कॉर्ट
Tue, 10 Jun 2025 06:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 10 Jun 2025 06:40 PM IST
सार
सोनम रघुवंशी को बक्सर के रास्ते मेघालय पुलिस लेकर रवाना हुई। बिहार पुलिस ने सुरक्षा एस्कॉर्ट दिया। बता दें कि राजा रघुवंशी हत्याकांड की कड़ियों को जोड़कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास हो रहा है। जानकारी के अनुसार सोनम बिहार बक्सर के रास्ते ही गाजीपुर पहुंची थी।
विज्ञापन
पुलिस की पकड़ में सोनम रघुवंशी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को रविवार की देर रात गाजीपुर जिले के एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया। सोनम की गिरफ्तारी के पश्चात मेघालय पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मेघालय के लिए सोमवार की देर रात रवाना हुई, लेकिन सुरक्षा कारणों को लेकर मेघालय पुलिस को बक्सर पुलिस से सहायता लेनी पड़ी।
विज्ञापन
बिहार के बक्सर टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सोनम रघुवंशी को गाजीपुर जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। इसके पश्चात मेघालय पुलिस ने शिलांग जाने के दौरान देर रात बिहार के बक्सर नगर थाना पहुंची, जहां से सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए एस्कॉर्ट टीम की मांग की गई।
विज्ञापन
बक्सर नगर थाना पुलिस द्वारा मेघालय पुलिस को एस्कॉर्ट सुरक्षा प्रदान की गई, जिसके साथ उसे रवाना कर दिया गया। सोनम वापसी के समय बिहार बक्सर के रास्ते ही गाजीपुर पहुंची थी। इस लिए मेघालय पुलिस सभी कड़ियों को जोड़ रहीं हैं। इस लिए बक्सर पुलिस की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन
हनीमून के बहाने रची गई थी साजिश
जानकारी के अनुसार राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में संपन्न हुई थी। शादी के महज नौ दिन बाद 20 मई को नवविवाहित जोड़ा हनीमून पर पूर्वोत्तर राज्य मेघालय के शिलांग स्थित सोहर गया था। राजा रघुवंशी की हत्या इसी दौरान की गई और 23 मई को खाई में शव बरामद हुआ।
परिजनों के अनुसार, सोनम ने पहले से ही पूर्वोत्तर के राज्य में हनीमून मनाने की योजना बनाई थी, लेकिन वहां से वापसी का कोई टिकट बुक नहीं कराया था, जिससे संदेह और गहराया। इस हत्याकांड में सोनम से पहले तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
अब सोनम की गिरफ्तारी के बाद यह मामला और अधिक गंभीर होता जा रहा है, क्योंकि पुलिस इसे पूर्वनियोजित साजिश मानकर जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि सोनम ने हनीमून के बहाने पति को पूर्वोत्तर राज्य ले जाकर साजिश के तहत हत्या करवाई है।
मेघालय पुलिस अब सोनम को अपने राज्य में ले जाकर इस मामले में गहन पूछताछ करेगी। पुलिस यह जानने की कोशिश में है कि इस हत्या में उसकी सीधी भूमिका क्या थी और क्या यह पूरी योजना पहले से बनाई गई थी।
साथ ही, सोनम के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की भी जांच की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम ने इंदौर से लेकर शिलांग और अब गाजीपुर व बक्सर तक हलचल मचा दी है। यह मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ चुका है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच में जुटी है।