फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Medical services of the district hospital remained stalled for three and a half hours

Ballia News: जिला अस्पताल की चिकित्सकीय सेवाएं साढ़े तीन घंटे रही ठप

Thu, 13 Jul 2023 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Medical services of the district hospital remained stalled for three and a half hours
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को वार्ड बॉय की पिटाई से आक्रोशित स्वास्थ्यकर्मियों ने चिकित्सकीय सेवा ठप कर दी। आरोपी पुलिस जवान पर कार्रवाई की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर सीएमएस कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। इमरजेंसी से भी कर्मचारी घंटों गायब रहे। पुलिस की तानाशाही के खिलाफ सभी संगठन व चिकित्सक लामबंद हो गए। बेहतर इलाज के लिए दूर दराज क्षेत्रों से आए मरीज घंटों इलाज के लिए भटकते रहे। वार्डों में भर्ती मरीज दर्द से तड़पते रहे। मरीजों की गुहार के बावजूद चिकित्सकों ने इलाज शुरू नहीं किया। कार्य बहिष्कार के कारण पर्ची काउंटर, ओपीडी, दवा वितरण काउंटर, पैथॉलोजी, एक्स-रे सहित अन्य कक्ष का ताला नहीं खुला। रैबिज इंजेक्शन तक नहीं लगाए गए। इसकी खबर लगने पर जिला प्रशासन में खलबली मच गई। सीओ सीटी एसएन वैभव, कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने सभी संगठन के पदाधिकारियों से मामले की जांच उपरांत कार्रवाई का आश्वासन दिया। 11.30 बजे के बाद ओपीडी सहित अन्य चिकित्सकीय सुविधा शुरू होने से मरीजों ने राहत ली।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में तैनात एक नर्सिंग स्टॉफ का मोबाइल व पर्स चोरी हो गया। नर्सिग स्टॉफ ने एक युवक पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। अस्पताल चौकी में एक पुलिसकर्मी आरोपी युवक को पकड़ कर बुधवार की शाम को पूछताछ कर रहा था। उसी दौरान वार्ड बॉय ओमप्रकाश बीच-बचाव करने लगा। कहा कि अस्पताल में दलाली करता है। पुलिसकर्मी ने वार्ड बॉय को वहां से हटने को कहा। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और पुलिसकर्मी ने फोन कर दो-तीन सिपाहियों को बुला लिया। सादे वेश में बाइक से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ओमप्रकाश को बाइक पर बैठाकर कोतवाली लेते गए। वार्ड बॉय ने पुलिसकर्मियों पर रातभर पिटाई करने का आरोप लगाया। सुबह इसकी खबर लगते ही सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने हो हल्ला मचाते हुए सीएमएस कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर फार्मासिस्ट, चिकित्सक सहित अन्य सभी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरने में शामिल हो गए। पीड़ित ओमप्रकाश की शिकायत पर अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed