फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Martyr Mangal Pandey's birth anniversary celebrated with simplicity

सादगी के साथ मनाई गई शहीद मंगल पांडेय की जयंती

Sun, 19 Jul 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Martyr Mangal Pandey's birth anniversary celebrated with simplicity
रतसर। अमर शहीद मंगल पाण्डेय की जयन्ती रविवार को जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर एवं परशुराम युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में हनुमत सेवा ट्रस्ट जनऊपुर के परिसर में वैश्विक महामारी कोरोना के चलते सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत शहीद मंगल पाण्डेय के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर हुई। संस्था के अध्यक्ष धनेश पाण्डेय ने कहा कि मंगल पाण्डेय ने 1857 में गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी भारत माता को स्वतंत्र करने के लिए देशवासियों के मन में आजादी की मशाल रौशन की और विश्व पटल पर बलिया का नाम स्वर्णाक्षर में दर्ज कराने का कार्य किया। परशुराम युवा मंच के अध्यक्ष सक्षम पाण्डेय रिशु ने कहा कि स्वतन्त्रता आंदोलन का इतिहास संघर्ष, साहस, त्याग, बलिदान, समर्पण व गौरव का उत्कृष्ट आख्यान है। इस मौके पर अभिनव कुमार, गौरव पाण्डेय, मनीष पाण्डेय अभिषेक पाण्डेय आदि रहे।
विज्ञापन

मंगल पांडेय की जयंती की गलत जानकारी दे रहा गूगल: कृष्णकान्त
दुबहर । बलिया की माटी में जन्मे स्वतंत्रा संग्राम के प्रथम सपूत शहीद मंगल पांडे की जन्मतिथि को लेकर उपजे संशय से जनपदवासी काफी मर्माहत हैं। ज्ञात हो कि बलिया जनपद के नगवा गांव निवासी शहीद मंगल पांडेय का जन्म 30 जनवरी 1831 को नगवां गांव में हुआ था। लेकिन वर्तमान समय में गूगल पर मंगल पांडेय की जयंती 19 जुलाई 1827 दर्शाई जा रही है, जिसको लेकर उनके पैतृक गांव ही नहीं बल्कि पूरे जनपद के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में मंगल पांडेय विचार मंच के अध्यक्ष कृष्णकान्त पाठक ने कहा कि देश के इतने बड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के जीवन चरित्र के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत गूगल को नहीं होनी चाहिए। इसके लिए भारत सरकार को पहल कर उनकी जयंती में सुधार करवा कर सही तिथि अंकित करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed