{"_id":"677d429464249db3230194b5","slug":"martyr-body-reached-the-village-eyes-became-moist-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia : बलिदानी का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, नम हुई आंखें, नारों के साथ जुलूस की शक्ल में घर तक पहुंचा काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia : बलिदानी का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, नम हुई आंखें, नारों के साथ जुलूस की शक्ल में घर तक पहुंचा काफिला
Tue, 07 Jan 2025 08:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 07 Jan 2025 08:35 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर के बलिदानी जितेंद्र यादव का पार्थिव शरीर चार दिन बाद गांव पहुंचा तो पूरा गांव शोक में डूब गया। हर ओर नारे लगते नजर आए और विधायक सहित अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
गांव पहुंचा बलिदानी का पार्थिव शरीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पिछले शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में पहाड़ी से सेना का ट्रक गहरी खाई में गिर जाने से शहीद बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के जगदरा गांव निवासी जितेंद्र यादव का पार्थिव शरीर सेना के जवान चार दिन बाद लेकर गांव पहुंचे। शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचने की खबर से आसपास गांवों के हजारों लोग जवान के घर पर जमा हो गए।
विज्ञापन
वाराणसी से शहीद जवान का पार्थिव शरीर लेकर सेना की गाड़ी ज्योंही नगरा कस्बा पहुंची।नगरा से ही सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार युवा 'भारत माता की जय', 'जब तक सूरज चांद रहेगा, जितेंद्र यादव का नाम रहेगा।' नारों के साथ जुलूस की शक्ल में घर तक पहुंचे। शहीद का शव पहुंचते ही उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई। परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
पत्नी प्रियंका और माता तारा देवी तो बिल्कुल बदहवास हो गई थीं। जवानों और अधिकारियों ने ऑफ ऑनर दिया। पुष्प चक्र अर्पित किए। मातमी धुन बजाकर शोक प्रकट किया। एडीएम फाइनेंस देवेंद्र सिंह, तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सीपी यादव, सीओ सिकंदरपुर आशीष कुमार मिश्रा ने पुष्प चक्र अर्पित किया।
विज्ञापन
विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी, पूर्व विधायक भगवान पाठक, अच्छेलाल यादव ने पुष्पांजलि अर्पित की। भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव और भूतपूर्व सैनिकों ने पुष्प चक्र अर्पित करते हुए अंतिम सलामी दी।