{"_id":"5d13a4928ebc3e3cdf12fa81","slug":"marpeet-ballia-news-vns4696509118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने की गेटमैन की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों ने की गेटमैन की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पश्चिम फाइब-सी रेलवे क्रासिंग पर गेट खोलने से इनकार करने पर मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने गेटमैन की पिटाई कर दी। गेटमैन ने रात में ही इसकी सूचना जीआरपी, स्थानीय पुलिस सहित कंट्रोल को सूचना दी।
मंगलवार की रात अप उत्सर्ग एक्सप्रेस और डाउन पवन एक्सप्रेस के बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन पर आने के लिए लाइन क्लियर हुआ था। पश्चिम रेलवे क्रासिंग फाइब-सी पर तैनात गेटमैन सुजीत सिंह गेट को बंद कर रहा था। बलिया साइड का गेट बंद हो गया लेकिन सहतवार साइड का गेट बंद नहीं हुआ। जिस पर गेटमैन ने स्लाइडर गेट बंद करने लगा। इसी बीच दो बाइक पर चार युवक पहुंचे और गेट बंद नहीं करने का दबाव बनाने लगे लेकिन गेटमैन ने गेट बंद कर दिया। इस पर बाइक सवार युवकों ने गेटमैन की पिटाई कर दी। आसपास के लोग जैसे ही गेटमैन के पास पहुंचे, वैसे ही युवक फरार हो गए। घटना की सूचना गेटमैन ने तत्काल कंट्रोल, स्टेशन मास्टर, जीआरपी व स्थानीय पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गेटमैन से पूछताछ की। पीड़ित ने स्थानीय थाना व जीआरपी में तहरीर दिया। गेटमैन ने बताया कि बाइक सवार जाते जाते धमकी दे गए कि अगर पुलिस को सूचना दिए तो तुम्हारा खैर नहीं है। इस बाबत जीआरपी प्रभारी मान सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर केबिन और घटना हुई है, वह जीआरपी क्षेत्र में नहीं है। वह बांसडीहरोड थाने में है। अगर बांसडीहरोड थाना मुकदमा दर्ज नहीं करता है तब जीआरपी थाने में अवश्य लिखा जाएगा।
दो साल बाद भी शैलेश हत्याकांड नहीं हो सका खुलासा : बलिया। छह फरवरी 2017 की रात गेट बंद करने को लेकर चित्तू पांडेय चौराहे से सटे रेलवे क्रांसिंग पर तैनात शैलेश तिवारी की अराजकतत्वों ने राड से पीट-पीटकर हत्या कर दिया था। इस मामले में पुलिस अज्ञात बदमाशों के विरूद्घ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू किया था। लेकिन दो साल से अधिक बीत जाने के बाद भी घटना का आज तक खुलासा नहीं हो सका और न ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार ही कर सकी।