फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Many forms of Maa Sherawali will be seen in the pandals today.

Ballia News: आज पंडालों में दिखेंगे मां शेरावाली के अनेक रूप

Sun, 28 Sep 2025 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Many forms of Maa Sherawali will be seen in the pandals today.
बांसडीहरोड क्षेत्र के गोठहुली गांव में दार्जिलिंग थीम पर सजाया गया पूजा पंडाल।संवाद
बलिया। जिले में भव्य पूजा पंडालों में दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है। कारीगर पंडालों को अंतिम टच दे चुके है। मां शेरावाली की प्रतिमाएं भी पंडालों तक पहुंच गई है। सोमवार को सप्तमी तिथि को पंडालों में स्थापित मां शेरावाली की प्रतिमा का पट विधि-विधान पूर्वक खोला जाएगा। साथ ही मां के दर्शन के लिए पूजा पंडालों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा। जिले में दुर्गा पूजा को लेकर उल्लास का माहौल है। जगह-जगह भव्य पंडालों सहित रंग-बिरंगी रोशनी की सजावट और मेले की तैयारी में पूजा समितियां तथा श्रद्धालु दिन-रात लगे हैं। हर ओर लाउडस्पीकर पर मां की भजनों की मधुर गूंज ने वातावरण को भक्ति के रंग से सराबोर कर दिया है। परंपरा के अनुसार सप्तमी को प्रतिमाओं के पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाते हैं। इसी दिन से पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ ही शुरू हो जाता है दुर्गोत्सव का भव्य मेला। जिसकी उमंग अष्टमी और नवमी की रात्रि से लेकर विजयादशमी को प्रतिमा विसर्जन के दिन तक देखने को मिलती है। जिला मुख्यालय में भव्य पूजा पंडाल अपनी छटा बिखेरने लगे हैं।
विज्ञापन

दोपहर 12.26 बजे के पूर्व प्रतिमाओं का खुलेगा पट
आचार्य पं. अखिलेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस बार नवरात्र 10 दिनों का होगा। महानिशा पूजा व बलिदान कार्य 29 सितंबर दिन सोमवार को होगा। मातारानी का पट उदया सप्तमी 29 सितंबर दिन सोमवार मूल नक्षत्र में दोपहर 12:26 के पूर्व खुलेगा ।
विज्ञापन

केदारनाथ धाम व सासाराम की शीतला देवी मंदिर के स्वरूप में दिखेंगे पंडाल
दुर्गापूजा को लेकर इस बार एक से बढ़कर एक पूजा पंडालों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में गोठहुली में बन रहा भव्य पंडाल इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पंडाल को अंतिम टच देने में कारीगर दिन-रात लगे हुए हैं। जिसमें भारतीय सभ्यता और संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। शहर के गांधी नगर में मां दुर्गा के स्थापित करने के लिए केदारनाथ धाम व जापलिनगंज में सासाराम की शीतला माता के मंदिर के रूप में तैयार हुआ है। मां का दर्शन करने आने वाले भक्तों को पंडालों को देखकर केदारनाथ धाम व सासाराम की शीतला मंदिर का एहसास होगा। केदारनाथ धाम पर तैयार पंडाल कमेटी के अध्यक्ष विक्की गुप्ता ने बताया कि इसमें भक्तों को कई तरह के सभ्यता से जुड़े तथ्य देखने काे मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दार्जिलिंग की होगी सैर, चाय बगान में चलती दिखेगी टाय ट्रेन
शहर से सटे गोठहुली गांव के बाजार में तैयार मां के पंडाल में भक्तों को दार्जिलिंग की सैर होगी। इसमें भक्तों को चाय बगान में चलती हुई टाय ट्रेन भी दिखाई देगी। इसको लेकर मां भक्त युवा कमेटी ने पंडाल को बेहतर स्वरूप देने में करीब एक माह से लगे हुए है। कोलकाता के कारीगर पंडाल को एक अलग लुक से तैयार किए है। पंडाल पूरी तरह से दार्जिलिंग के नक्शा पर तैयार किया गया है। इसमें चाय बगान को भी बेहतर तरीके से दर्शाया गया है। इसके बीच में हिमालय पर्वतीय पर टॉय ट्रेन चलती नजर आएंगी, जो आकर्षक का केंद्र होगा। कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पंडाल को अलग तरीके से बनाने की सोच सदस्यों की थी, जिसे बेहतर स्वरूप दिया गया है। इस बार मां के भक्तों को दार्जिलिंग की सैर कराया जाएगा। मां के दर्शन करने आने वाले भक्तों को लगेगा कि वह दार्जिलिंग में आकर माता रानी का आशीर्वाद ले रहे हैं। इसी में एक जगह महादेव का भी दर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed