फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Man with 25,000 bounty surrenders in court; sent to jail.

Ballia News: 25 हजार के इनामी ने कोर्ट में किया समर्पण, भेजा गया जेल

Tue, 30 Jun 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Man with 25,000 bounty surrenders in court; sent to jail.
बलिया। सुखपुरा थाने से भागे 25 हजार के इनामी प्रिंस यादव ने सोमवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर के बहादुरपुर में करीब तीन महीने पहले तमंचा व धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में भी प्रिंस यादव आरोपी है। पुलिस को चकमा देकर सोमवार को उसने प्रभारी सीजेएम नवनीत कश्यप की अदालत में समर्पण कर दिया। मुहर्रम के दिन उसे पीआरवी कर्मियों ने पकड़कर सुखपुरा थाने में लाया था। लेकिन वह थाने से भाग गया था। न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए चौदह दिनों के रिमांड पर जेल भेजने का आदेश पारित किया।

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर उदयभान निवासी हिमांशु कुमार ने कोतवाली में तहरीर दर्ज कराई थी कि 22 मार्च की शाम उसका भाई प्रियांशु अपने दोस्त विपुल के साथ बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में कालिंदी पांडेय की गली में प्रिंस अन्य साथियों के साथ मौजूद था। साथियों के साथ प्रिंस ने विपुल पर हमला कर दिया। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्रिंस यादव, मनोज यादव, नमी यादव, विशाल, बंटी यादव व 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को करनई में शराब के नशे में किसी के साथ मारपीट व हंगामा करने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीआरवी कर्मियों को सौंपा था। लेकिन वह थाने से भाग गया था। पुलिस के दबाव को देखते हुए उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीओ सिटी सतीश शर्मा ने कहा कि 25 हजार के इनामी प्रिंस यादव की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगी हुई थी। गिरफ्तारी के डर से आरोपी ने सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed