{"_id":"60d9f5ad8ebc3edbd008cea7","slug":"man-suicided-ballia-news-vns597462268","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के भाई ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान के भाई ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के करमानपुर के पूर्व प्रधान अजय कुमार गुप्त के छोटे भाई रिपुंजय गुप्त उर्फ बताशा (35) पुत्र ताराचंद गुप्ता ने रविवार की रात अपने कमरे में बाइक में बांधने वाले रबड़ से पंखे के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सोमवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपुंजय की पत्नी पिंकी गुप्ता अपने आठ वर्षीय पुत्री व पांच वर्षीय पुत्र के साथ कुछ दिनों से धनबाद रिश्तेदारी में रहती है। रिपुंजय गांव पर ही रहता था। ग्रामीणों के अनुसार रिपुंजय ने काफी लोगों से कर्ज लिया था। देनदारी के दबाव में डिप्रेशन में था। दबाव के कारण ही रिपुंजय ने फंदा लगाकर जान दे दी।
रिपुंजय की माता प्रभावती देवी रात्रि दो बजे बाथरूम के लिए घर से निकलीं तो देखा की रिपुंजय के कमरे का पंखा और दरवाजा भी बंद है। शंका होने पर जब कमरे में झांक कर देखा तो रिपुंजय पंखे से लटका हुआ था। यह देख मां चीखने चिल्लाने लगी। बैरिया एसएचओ राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के भाई अजय गुप्ता ने तहरीर दी है। रिपुंजय ने डिप्रेशन के कारण फांसी लगाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।