{"_id":"692dbe27f2e3649d5d0c5a96","slug":"man-announced-reward-of-rs-5-51-lakh-for-cutting-off-tongue-of-minister-sanjay-nishad-in-ballia-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मंत्री संजय निषाद का जीभ काटने पर 5.51 लाख का इनाम, बलिया के इस शख्स ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मंत्री संजय निषाद का जीभ काटने पर 5.51 लाख का इनाम, बलिया के इस शख्स ने किया एलान
Mon, 01 Dec 2025 09:41 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 01 Dec 2025 09:41 PM IST
सार
Ballia News: बलिया में मंत्री डॉ. संजय निषाद द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर जनपद वासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। इसी क्रम में एक शख्स ने मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि बलिया के लोगों को दलाल कहने वाले मंत्री का जीभ काटने वाले को 5.51 लाख का इनाम देंगे।
विज्ञापन
करणी सेना के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले के बांसडीह कस्बा में विगत दिनों आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद के एक बयान के बाद जनपदवासी आक्रोशित हो गए है। मंत्री के बयान के विरोध में जिले भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के मंत्री के बयान पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बलिया के लोगों को दलाल कहने वाले कैबिनेट मंत्री को घेरते हुए उनका जीभ काट लेने की बात कही। साथ ही मंत्री का जीभ काटने वाले को पांच लाख 51 हजार का इनाम देने का एलान भी कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बलिया बागियों की धरती है, देश आजाद होने से पांच वर्ष पहले बलिया के सेनानियों ने बलिया को आजाद करा लिया था। लेकिन खुद ही दलाल मंत्री जनपदवासियों को दलाल कह कर सुरक्षित चले गए।
विज्ञापन