फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Maldepur-Kadam intersection four lane construction work started

Ballia News: माल्देपुर-कदम चौराहा फोरलेन निर्माण का कार्य शुुरु

Mon, 08 May 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Maldepur-Kadam intersection four lane construction work started
नगर को जाम से राहत दिलाने व आवागमन सुगम बनाने को लेकर माल्देपुर से कदम चौराहा तक करीब चार किलोमीटर लंबे फोरलेन निर्माण का कार्य अब धरातल पर उतरने लगा है। निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। रविवार को माल्देपुर मोड़ के पास नाला खोदाई का कार्य शुरु हो गया। करीब सात माह पहले राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने सांसद की पहल पर माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन बनाने व दोनों तरफ आरसीसी ढक्कनयुक्त नाला बनाने के लिए 48.95 करोड़ की स्वीकृति दी। यह मार्ग पहले एनएचएआई के जिम्मे रही। लेकिन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण का कार्य भी एनएचएआई के जिम्मे होने के कारण एनएचएआई ने माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दे दी। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से अनुबंधित कार्यदायी संस्था की ओर से फोरलेन के साथ ही बनने वाले नाला निर्माण को लेकर रविवार को खोदाई शुरु कर दी। कार्य शुरु होते ही दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानों के आगे खोदाई होने से लोग परेशान रहे। उधर, पूर्व में किए चिहांकन के बावजूद गुमटी आदि नहीं हटाने वाले दुकान रविवार को दुकानों को हटाने में जुट गए। बता दें कि जिले में करीब 90 किमी लंबी एनएच 31 सड़क है। इस सड़क के चौड़ीकरण को लेकर समय-समय पर कयास लगाए जाते रहे लेकिन जस की तस ही रह गई। लेकिन अब नगर से गुजर रहे एनएच 31 के माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन का शुरु हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed