फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Maldepur-Kadam Chauraha four lane will be ready by September

Ballia News: सितंबर तक तैयार होगा माल्देपुर-कदम चौराहा फोरलेन

Sun, 13 Jul 2025 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Maldepur-Kadam Chauraha four lane will be ready by September
बलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर शहर क्षेत्र के माल्देपुर से कदम चौराहा तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क सितंबर तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। मौसम खराब व बारिश होने के कारण फाइनल टच देने में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। फोरलेन का कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। फाइनल पिचिंग व सुंदरीकरण का कार्य बाकी है। डिवाइडर भी बन गया है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों की मौजूदगी में फाइनल टच देने का कार्य धीरे-धीरे चल रहा है। बारिश के कारण पिचिंग का कार्य बीच-बीच में रुक जा रहा है। करीब चाढ़े चार किमी बनने वाली फोरलेन सड़क की चौड़ाई तकरीबन 14 मीटर है। इसमें एक लेन सात मीटर चौड़ा बना है। बीच में 1.20 मीटर चौड़ा डिवाइडर बनाया गया है। बरसात के कारण कार्य की गति धीमी हो गई है। शहर के बीचोबीच से गुजरने वाली फोरलेन सड़क निर्माण से जाम व अतिक्रमण की समस्या खत्म हो जाएगी। इससे शहर का विस्तार भी होगा। डिवाइडर में फूल-पौधे लगाने के लिए मिट्टी भराई का कार्य चल रहा है। इससे शहर की सुंदरता बढ़ जाएगी। 48.95 करोड़ रुपये से यह परियोजना पूरी होनी है।
विज्ञापन


कोट ...
फोरलेन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। फाइनल टच व सुंदरीकरण का कार्य किया जाना है। बारिश की वजह से पेंटिंग का कार्य नहीं हो सकता है। सितंबर तक फोरलेन पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। मौसम ठीक होते ही तेजी से कार्य को पूरा किया जाएगा। - इं. एसके सिंह, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन

पटरी के निर्माण के साथ जांच भी तेज
बलिया। माल्देपुर से कदम चौराहे तक निर्माणाधीन फोरलेन पर बने कटहलनाला पुल भी पूरी तरह से तैयार हो गया है। पुल की उत्तरी पटरी बनाने के साथ ही एनएचआई की तरफ से जांच भी तेज हो गई है। रविवार को एनएचआई की टीम ने पिचिंग व गिट्टी कार्य की गहराई की जांच की। तैयार एप्रोच मार्ग की खोदाई कर उसकी पिचिंग व गिट्टी तथा मिट्टी के कार्य को परखा गया। इसमें गुणवत्ता की भी जानकारी ली गई। इधर उत्तरी साइड में गिट्टी डालकर पटरी को भी दुरुस्त किया जा रहा है। शासन ने पुल व एप्रोच मार्ग निर्माण के लिए 4.72 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एसडी पाठक ने बताया कि पुल व एप्रोच मार्ग लगभग पूरा हो गया है। इसकी जांच की जा रही है। लोड टेस्टिंग का भी कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा। जुलाई में पुल पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed