संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। नगर के रामलीला मैदान में रविवार को होने वाले मकर संक्रांति महोत्सव की सभी तैयारिया पूरी कर ली गई है। प्रदेश सरकार में मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सूबे के संसदीय कार्य, वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती जी और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वत्रंत्र देव सिंह शिकरत करेंगे।
शनिवार को संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास राज्य मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच की साजसज्जा के साथ से आगंतुकों के बैठने आदि स्थानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने आयोजन समिति के सदस्यों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि तैयारियों को लेकर कोई चूक नहीं रहनी चाहियें। साथ ही प्रवेश द्वार पर कोविड-19 की गाइड़ लाइन का पूर्णतया पालन की हिदायत दी। इस दौरान डा.अंजनी पांडेय, संजीव कुमार डंपू, अवनीश शुक्ला, विमाल पाठक, धनश्याम पांडेय, डिंपल सिंह, पिंटू सिंह, प्रेम राय, अभिषेक सोनी, अमित दूबे, अनुभव सिंह, दुर्गेश राय, अंकुर सिंह आदि रहे।