फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Maize purchase center opened in Lalganj, purchase will be done at Rs 2225 per quintal

Ballia News: लालगंज में खुला मक्का खरीद केंद्र, प्रति क्विंटल 2225 रुपये होगी खरीदारी

Wed, 18 Jun 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Maize purchase center opened in Lalganj, purchase will be done at Rs 2225 per quintal
बलिया। जायद में हुए मक्का की खरीद को लेकर शासन गंभीर है। इसके लिए अब जिले में मक्का की खरीद की जाएगी। इसके लिए काफी समय से मांग चल रही थी। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद के निर्देश पर लालगंज में मक्का खरीद के लिए क्रय केंद्र सोमवार को संचालित हो गया। 15 जून से 31 जुलाई तक किसानों की मक्का की उपज की खरीदारी की जाएगी।
विज्ञापन








सरकार की तरफ से खरीद दर भी निर्धारित किया गया है। किसानों की मक्का की उपज प्रति कुंतल 2225 रुपये की खरीदारी की जाएगी। मुरली छपरा, बैरिया व बेलहरी ब्लाक में किसान बड़े पैमाने पर मक्का की खेती करते हैं। वह अपनी उपज बिहार के व्यापारियों को बेचने को मजबूर हो जाते है। पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी शासन को खरीदारी के लिए पत्र लिखा था। वैसे अब किसान जायद फसल की कटाई कर खरीफ की फसल बोआई की तैयारी में लगे हुए हैं। किसानों की माने तो मक्का की फसल के खरीदारी ज्यादा बिहार से आते हैं। वह खेत की हिसाब से उसकी खरीदारी कर लेते हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी उब्दुल्लाह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर प्रथम बार जायद सीजन में तैयार मक्का की खरीद होगी। खाद्य तथा रसद विभाग की तरफ से संचालित होगा। किसानों की मांग पर और जगहों पर संचालित किया जाएगा। किसानों के हितों को ध्यान रखते हुए निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed