फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Main accused of double murder injured in encounter, arrested

Ballia News: दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Sat, 04 Jan 2025 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Main accused of double murder injured in encounter, arrested
बलिया। नरही थाना क्षे9 के सिकंदरपुर गांव में शराब के ठेके पर हुए डबल मर्डर के मुख्यारोपी शिवम राय को शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी। अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बलिया, गाजीपुर व बिहार के संभावित ठिकाने पर पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नरही थाना के कोटवा नारायणपुर के सिकंदरपुर गांव में दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिवम राय को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भरौली-बघौना गांव के बीच ग्रीनफील्ड पुल संख्या 15 के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया सुबह नरही पुलिस को सूचना मिली कि डबल मर्डर का आरोपी कहीं भागने की फिराक में है। नरही पुलिस वहां पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी। लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई, आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके पास से आलाकत्ल बरामद हुआ है।
विज्ञापन


आरोपियों पर बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों का था दबाव : कोटवा नारायणपुर के सिकंदरपुर गांव स्थित शराब भट्ठी व बीयर की दुकान पर हुए विवाद में बदमाशों ने प्रशांत गुप्ता व गोलू वर्मा की कुल्हाड़ी और दांव से हमला कर हत्या कर दी थी। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एनएच-31 जाम किया था। दूसरे दिन आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने व मुआवजा की मांग को लेकर एनएच-31 जाम कर दिया था। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। एसपी की ओर से गठित पुलिस टीम ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


1241 गैंग के सदस्य पुलिस के डर से भागे : बिहार में शराबबंदी के बाद गड़ाहचल से शराब की तस्करी बढ़ गई है। कम उम्र के लड़के लग्जरी जिंदगी की चाह में गलत गतिविधि में संलिप्त हो रहे हैं। शिवम राय सामान्य परिवार से तालुक रखता है। कम उम्र में इसकी संगत कुछ मनबढ़ युवकों से हो गई, इनको गाजीपुर से संरक्षण प्राप्त है। क्षेत्र के 12 से 18 लड़कों का एक गुट बनाकर गंगा पार शराब तस्करी कराना, डरा धमका कर रंगदारी वसूलना व मारपीट करना काम था। होली के दौरान एक युवक की पिटाई कर अधमरा करने में गैंग के सदस्य शामिल थे। शिकायत पर पुलिस ने इनके गैंग को 1241 संख्या से दर्ज किया है। गैंग के अन्य सदस्यों को पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के डर से क्षेत्र के मनबढ़ किस्म के युवक अंडर ग्राउंड हो गए हैं।

कोटवा में भी दुकानदारों को शिवम देता था धमकी : नरही। दोहरे हत्याकांड के बाद शुक्रवार को कोटवा बाजार की दुकानें खुलीं। पुलिस मौजूद रही। मुठभेड़ के बाद पकड़े गए शिवम राय के घर पर ताला लटका मिला। पड़ोसियों ने बताया कि शिवम उमेश राय का इकलौता बेटा है। शिवम राय को रास्ते से भटकाने में उसकी मां का अहम योगदान है। पिता किराना की दुकान चलाते हैं। शिवम ने पहले कोटवा बाजार के दुकानदारों को ही धमकाना शुरू किया था। शिकायत पर जब पुलिस घर पहुंचती तो उमेश साफ कह देते थे कि मां और बेटे से मेरा कोई संबंध नहीं है।


बुलेट खरीदने के लिए खेत बेचना चाहता था शिवम: शिवम की मनबढ़ई से क्षेत्र व पड़ोसियों के साथ पिता भी परेशान थे। दोहरे हत्याकांड से कुछ दिन पहले शिवम ने बुलेट खरीदने के लिए पिता उमेश राय से संग झगड़ा किया था। ग्रामीणों की माने तो उसमें पिता पर हाथ भी उठाया था। वह गांव की जमीन बेचकर बुलेट खरीदना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed