फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mahaveeri flag procession took place for three kilometers with faith and bravery

Ballia News: आस्था और शौर्य के साथ तीन किमी तक निकला महावीरी झंडा जुलूस

Tue, 05 Aug 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mahaveeri flag procession took place for three kilometers with faith and bravery
आस्था और शौर्य के साथ तीन किमी तक निकला महावीरी झंडा जुलूस। - फोटो : आस्था और शौर्य के साथ तीन किमी तक निकला महावीरी झंडा जुलूस
सुखपूरा। ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस मंगलवार की देर शाम गाजे-बाजे के साथ निकाला गया। जुलूस में आस्था और शौर्य का अद्भूत मेल देखने को मिला। एक ओर शिव तांडव, मां काली का रौद्ररूप, राधा कृष्ण की अद्भुत जोड़ी एवं भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय था तो दूसरी ओर युवाओं के हैरतंगेज करतब सबको रोमांचित कर रहे थे। देश रक्षा की बच्चों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

महावीरी झंडा जुलूस सुनर सती मंदिर स्थित महावीर स्थान से निकला। पुरोहित अशोक उपाध्याय ने हनुमाजी का पूजन कराया तथा झंडा बदलवाया। क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि शांत स्वरूप सिंह ने अखाड़े के खिलाड़ियों और आयोजक मंडल के सदस्यों को केसरिया पगड़ी बांधकर जुलूस को रवाना किया। महावीर स्थान से निकला जुलूस लगभग तीन किमी की यात्रा कर फिर महावीर मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ। दूसरी ओर रासलीला कलाकारों ने राधा कृष्ण के वेश में रास रचाने, शिव तांडव तथा देवी देवताओं की झांकी से सबको झुमाया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के युवा नेता उपेंद्र सिंह मुकुंडी की ओर से समस्त प्रतिभागियों को साफा पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed