फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Maharaja Suheldev protected the culture and self-respect of the country: Danish

महाराजा सुहेलदेव ने की देश की संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा : दानिश

Mon, 09 Feb 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Suheldev protected the culture and self-respect of the country: Danish
सिकंदरपुर। महाराजा सुहेलदेव की जयंती के उपलक्ष्य में सिवानकला में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने देश की संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा की।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा सिवानकला के अखाड़ा परिसर में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक संजय यादव रहे। दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध संघर्ष किया। देश की अस्मिता, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का जीवन शौर्य, पराक्रम, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उनके आदर्श आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट रखकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही महाराजा सुहेलदेव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। संजय यादव ने कहा कि वे एक पराक्रमी, दूरदर्शी और न्यायप्रिय राजा थे। उन्होंने अपने नेतृत्व से समाज को संगठित कर विदेशी शक्तियों को परास्त किया। सत्येंद्र राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव सिर्फ एक समुदाय के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। यह कार्यक्रम भाजपा नेता एवं आयोजनकर्ता सत्येंद्र राजभर की ओर से संपन्न हुआ। अरविंद राय, अनिल पांडेय, आकाश तिवारी आदि मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed