{"_id":"61670a491610f023cd110d80","slug":"mahagauri-mata-worshiped-on-ashtami-tithi-ballia-news-vns617134147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्टमी तिथि को पूजी गई महागौरी माता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अष्टमी तिथि को पूजी गई महागौरी माता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन बुधवार को माता महागौरी का पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, धूप, गुड़हल की माला चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मां के जयकारे एवं घंटे-घडि़याल से मंदिर परिसर सहित पूरा क्षेत्र देवीमय हो गया। वहीं मां के भक्तों ने अष्टमी व्रत रखा और आज पारण करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर भारी मात्रा में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र के अष्टमी तिथि को नगर के गुदरी बाजार, जापलिनगंज दुर्गा मंदिर, ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, फेफना थाना के कपूरी गांव स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर पर मां के भक्तों ने पूजन-अर्चन कर परिवार के मंगलमय की कामना की। इसके अलावा नरहीं थाना के कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, रसड़ा के काली मंदिर, नीबू कबीरपुर व उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सिकंदरपुर के जल्पा-कल्पा मंदिर, मनियर के बुढ़ऊ बाबा मंदिर व नवका बाबा मंदिर, रेवती के पचरूखा देवी गायघाट मंदिर पर मां के भक्तों ने दर्शन किए। मां के दर्शन के लिए भोर से कतार लग गई थाी। प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी मौजूद रहे।